October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, तोता घाटी खुलने का इंतजार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, तोता घाटी खुलने का इंतजार

By on August 12, 2021 0 334 Views

टिहरी गढ़वाल –कल सुबह 7 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग( एनएच-58)पर तोता घाटी के पास भारी चट्टान गिरने से इस रूट पर वाहनों के पहिए फिर से एक बार जाम हो गए हैं..35 से 40 घंटों के बाद भी रोड यातायात के लिए अभी तक नहीं खुल पाई है.. कल सुबह 7 बजे तोता घाटी में एक बार फिर से भारी चट्टान सड़क पर गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है,पहाड़ी से चट्टान सड़क पर गिरने और यातायात अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची,प्रशासन ने तत्काल ऑल वेदर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी को मलवा हटाने के निर्देश दिए, कल से दो जेसीबी निरंतर मलवा हटाने पर लगी हैं,सड़क पर मलबा और बोल्डर्स और इतनी भारी मात्रा में है कि 28 से 30 घंटों के बाद भी अभी तक मलवा नहीं हटाया जा सका है,इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,…प्रशासन ने श्रीनगर-बद्रीनाथ जाने वाले वाहनों का रूट ऋषिकेश से भद्रकाली-नरेंद्रनगर-खाड़ी-गजा-चाका से देवप्रयाग रूट पर डाइवर्ट कर दिया है;..जेसीबी मलवा हटाने में लगी हैं,स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आज सायं तक सड़क खुलने की संभावना है,बता दें कि तोता घाटी और इसके आसपास भारी चट्टानें बरसात के इन दिनों वक्त बेवक्त टूटती जा रही हैं,यहां भारी बोल्डरों के चपेट में आकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैंएसडीएम कीर्ति नगर अजयवीर सिंह का कहना है कि मार्ग पूरी तरह से खुल जाने के बाद ही इस पर यातायात सुचारु किया जा सकेग