October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बाल सुंदरी पर लगने वाले शिवरात्रि मेला मन्दिर समिति एवम प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न होगा।

बाल सुंदरी पर लगने वाले शिवरात्रि मेला मन्दिर समिति एवम प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न होगा।

By on February 24, 2022 0 264 Views

रामनगर। बाल सुंदरी पर लगने वाले शिवरात्रि मेला मन्दिर समिति एवम प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न होगा। मेले की ब्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मन्दिर समिति अद्यक्ष डॉ. निशांत पपनै की अद्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि शिवरात्रि मेले पर रामनगर हल्द्वानी मोटर मार्ग में किसी भी तरह यातायात को बाधित नही होने दिया जाएगा। इसके लिए मन्दिर के समीप बेलगढ एवम नए पुल के समीप वन विभाग की भूमि पर पार्किंग बनाई जाएगी। मेले में दुकानें मंदिर परिसर में लगेंगी। एसडीएम गौरव चटवाल ने स्वास्थ्य विभाग को मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाने, लोनिवि को पानी के छिड़काव के निर्देश दिए। इसके अलावा शान्ति ब्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल की चाक चोबन्द ब्यवस्था पर भी मंथन हुआ। परिसर की सफाई ब्यवस्था पर पालिका को निर्देशित किया गया। इस दौरान पालिका का ईओ भरत त्रिपाठी, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, समिति के सुधीर रुहेला, रूपेश कन्नौजिया, गंगा सिंह, रवि पांडे, विशन दत्त शर्मा, शुभम शर्मा, धीरज सती के अलावा विद्युत, पालिका, लोनोवि, सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।