कॉर्बेट में वनरक्षकों के उपकरण अब स्वदेशी तकनीक से तैयार, ढिकुली में खुला पहला स्टोर
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वनरक्षकों के लिए उपयोग होने वाले उपकरण अब स्वदेशी तकनीक से तैयार किए जा रहे हैं। जूतों से लेकर ड्रोन और अन्य आवश्यक उपकरणों का निर्माण वनरक्षक कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
इसी पहल के तहत रामनगर के ढिकुली में कंपनी का पहला स्टोर खोला गया है। कंपनी की योजना देशभर में अपने आउटलेट खोलने की है। इन आउटलेट्स में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को भी बिक्री के लिए स्थान दिया जाएगा।
इस पहल से स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

