October 26, 2026
Breaking News

पुलिस ने 7.98 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा।

By on September 4, 2022 0 251 Views

कालाढूंगी। थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने चार्ज लेते ही स्मेकियो की धडपकल सुरु एक युवक को 7.98 ग्राम स्मैक के साथ 01 गिरफ्तार कर जैल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कालाढूंगी के थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग की जा रही थी तभी बोर पुल के पास अभियुक्त यश कुमार उर्फ हरिया पुत्र गणेश आर्या निवासी वार्ड नंबर 3 ,कालाढूंगी उम्र -30 वर्ष जिला नैनीताल के कब्जे से 7.98 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।थाना अध्यक्ष ने बताया युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यालयल भेजा गया है उन्होंने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा गलत काम करने वालो को बक्शा नही जाएगा।इस दौरान उपनिरीक्षक गगन दीप, सहित सिपाही मनोज जोशी, मौजूद थे।