September 10, 2026
Breaking News

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

By on December 15, 2021 0 298 Views

रामनगर।नॉर्दन प्लाईवुड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।फायर स्टेशन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताएगी फैक्ट्री में स्थित लकड़ियों से भरे हुए गोदाम में आग लग गई।जिसे फायर स्टेशन यूनिट कर्मचारियों ने तेज़ी से मौके पर उपलब्ध उपकरणों द्वार आग को बुझाना प्रारंभ किया गया लेकिन आग बड़ी होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में काफी दिक्कतें हुई।फायर स्टेशन टीम द्वारा 4 घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियन्त्रण पाया गया।उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति संदीप गुप्ता को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।अग्निशमन टीम में उत्तम सिंह

चालक सुरेंद्र कुमार सुशील कुमार अर्जुन सिंह भूपेंद्र सिंह अजय कुमार अरविंद कुमार मोहम्मद सलीम देवेन्द्र आदि शामिल रहे।