Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: भाजपा उपाध्यक्ष डॉ भसीन का हरदा पर तंज़, बोले – आपदा आने के 1 हफ्ते बाद पर्यटन पर निकली हैं हरदा एंड टीम

उत्तराखंड: भाजपा उपाध्यक्ष डॉ भसीन का हरदा पर तंज़, बोले – आपदा आने के 1 हफ्ते बाद पर्यटन पर निकली हैं हरदा एंड टीम

By on October 23, 2021 0 319 Views
देहरादून: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। भसीन ने हरीश रावत सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय आपदा में हाथ बटाने का है, राजनीति का नहीं। देवेन्द्र भसीन ने ट्वीट करते हुए लिखा की हरीश रावत और उनकी टीम प्रदेश मे आपदा आने के 1 हफ्ते बाद पर्यटन पर निकले हैं और हरीश रावत सहित कांग्रेसी बयान – बयान खेल रहे हैं जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार और भाजपा संगठन आपदा आने वाले दिन से ही पूरी ताकत के साथ राहत बचाव कार्य मे जुटी है ।
आपको बता दें बीते शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल के तल्लीताल बाजार, हरिनगर व बलियानाला भूस्खलन प्रभावितों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की। उन्होंने कहा था की सरकार को भविष्य में नदी नालों के किनारे खतरे वाले जगहों पर रहने वाले परिवारों के लिए बचाव की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को युद्धस्तर पर आपदा प्रबंधन में जुटना चाहिए। हरदा ने ये भी कहा था की कहा फिलहाल कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, जिससे सरकार का ध्यान आपदा राहत से हटे लेकिन यदि सरकार ने अगले पांच दिन में प्रभावितों को राहत नहीं दी तो कांग्रेस गूंगी नहीं है, जो चुप बैठेगी। जिस पर देवेन्द्र भसीन ने हरदा पर ट्वीट कर पलटवार किया है।