September 30, 2026
Breaking News

डोला स्कूल में हुआ पीटीए व एसएमसी का गठन।

By on October 6, 2021 0 434 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) राउमावि डोला में प्रधानाध्यापक नरेंद्र पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से अभिभावक संघ व स्कूल प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। पीटीए के लिए बालम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रधानाध्यापक नरेंद्र पटवाल पदेन उपाध्यक्ष व शिक्षक हेम चंद्र तिवारी पदेन सचिव होंगे। सरीता देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गोपाल सिंह, इंदर राम, कमलाकांत बधानी, हरीश चंद्र, राधा देवी, उत्तम राम, नारायण सिंह, तेज सिंह, केशव राम, देव गिरी, प्रताप सिंह, शिक्षक मनोरमा बिष्ट, गोपाल सिंह को सदस्य चुना गया। एसएमसी के लिए हेमा देवी को अध्यक्ष व कुंदन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रधानाध्यापक नरेंद्र पटवाल पदेन सचिव होंगे व मनोरमा बिष्ट शिक्षक सदस्य होंगी।
इसके अलावा शंकर सिंह, नारायण सिंह, त्रिलोक गिरी, गंगा देवी, भावना देवी को सदस्य चुना गया। इससे पहले प्रधानाध्यापक पटवाल ने विगत वर्ष का लेखा जोखा बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों पर अभिभावक भी पूरा ध्यान रखें। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, समय समय पर हाथों को धोते रहने के लिए भी प्रेरित किया।