September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बीवी मायके गई तो पेड़ पर चढ़ गया पति, उतरवाने के लिए फिर पुलिस ने बुलवाई पत्नी, पढ़िये पूरी खबर…

बीवी मायके गई तो पेड़ पर चढ़ गया पति, उतरवाने के लिए फिर पुलिस ने बुलवाई पत्नी, पढ़िये पूरी खबर…

By on March 18, 2022 0 357 Views

बस्‍ती: रुधौली थाना क्षेत्र के बजहा गांव में चार दिन पहले पति से विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। कई दफा फोन करने के बाद भी पत्नी ससुराल आने को तैयार नहीं हुई तो नाराज पति गुरुवार को गांव से बाहर आत्मत्या करने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को मायके से बुलाकर बात कराया तब जाकर युवक पेड़ से नीचे उतरा। बजहा निवासी लालचंद (30) की शादी रुधौली थाना क्षेत्र के मरवटिया आसरे गांव में हुई है। रविवार को लालचन्द्र और उसकी पत्नी सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज सुनीता मायके चली गई। लालचंद ने कई बार सुनीता के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह ससुराल आने को तैयार नहीं हुई।

गुरुवार को नाराज लालचंद अपने गांव से बाहर बिजलपुर गांव में एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। थकहार कर उन्होंने रुधौली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने लालचंद को काफी समझाया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। दमकल और एंबुलेंस भी बुला ली गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पूर्व आपसी विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से वह काफी दुखी है। घर पर विधवा मां और दो छोटी बेटियां हैं। पता चला कि लालचंद मानसिक रुप से बीमार भी है।

प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल एक सिपाही को बाइक मरवटिया गांव भेजकर सुनीता को मौके पर बुलाया। पत्नी को देख और बात करने के बाद लालचंद पेड़ से नीचे उतरा और परिवार समेत घर चला गया।