September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड शनिवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा।

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड शनिवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा।

By on April 18, 2025 0 520 Views

रामनगर। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड शनिवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा।  परीक्षार्थी अपना रिजल्ट www.ubse.uk.gov.in पर इसे देखा सकेगा। आधे घंटे के भीतर सभी स्कूलों की आईडी पर भी रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा। इससे परीक्षार्थी अपने ही विद्यालय में परीक्षाफल देख सकेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हर साल दो लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षाफल घोषित होते ही बोर्ड की वेबसाइट पर अधिक दबाव पड़ जाता है। इसके चलते कई बार परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में अधिक समय लगता था। इस परेशानी को देखते हुए इस साल सभी स्कूलों की विशेष आईडी बनाई गई है। इसमें बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद आधे घंटे के भीतर रिजल्ट स्कूलों की आईडी पर भी दिखने लगेगा।