September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बेटे के जन्मदिन पर ससुराल आया था युवक, फ्लाईओवर से गिरकर मौत

बेटे के जन्मदिन पर ससुराल आया था युवक, फ्लाईओवर से गिरकर मौत

By on September 7, 2023 0 502 Views

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक युवक की फ्लाईओवर से गिरने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

उधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक उत्तर प्रदेश के भोजीपुरा का रहने वाला था। जिसकी पहचान विनोद कुमार (35) पुत्र मुंशी लाल निवासी ग्राम पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा के रूप में हुई है।

बेटे का जन्मदिन मनाने आया था ससुराल

मिली जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार भोजीपुरा में एक अस्पताल में एंबुलेंस चालक था। जिसका ससुराल किच्छा के सिंसई बंडिया में है। युवक अपने बेटे के जन्मदिन पर अपने ससुराल आया हुआ था। रात को वापस लौटते हुए फ्लाईओवर से गिरकर उसकी मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेचे के जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।