October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय ड्यूबॉल में रामनगर के महेंद्र ने निभाई रेफरी की भूमिका

राष्ट्रीय ड्यूबॉल में रामनगर के महेंद्र ने निभाई रेफरी की भूमिका

By on December 22, 2021 0 278 Views

रामनगर।डियोवॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय ड्यूबाल प्रतियोगिता के लिए रामनगर छोई के रहने वाले महेंद्र का चयन बतौर रेफरी हुआ है।महेंद्र के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय चली रेफरी सेमिनार का आयोजन महाराष्ट्र नागपुर में किया गया महेंद्र आर्य ने जिसमें प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम व्यवस्थापक निर्मल सिंह तड़ागी ने बताया कि जल्द ही इंदौर में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी जिसमें पूरे देश भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे उत्तराखंड से भी बालक और बालिका वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी इसी क्रम में टीमों का चयन और कैंप भी जल्द ही शुरू किया जाएगा महेंद्र के राष्ट्रीय ड्यूबॉल में रैफरी की भूमिका से क्षेत्र में खुशी की लहर है