October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के कर अधिवक्तों द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया।

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के कर अधिवक्तों द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया।

By on December 3, 2021 0 248 Views

आज दिनांक 3 दिसम्बर को अधिवक्ता दिवस पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के कर अधिवक्तों द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया। जिसमें बार द्वारा 25 वर्ष से अधिक विधि व्यवसाय करने वाले वरिष्ठ अधिवक्तों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया साथ ही बार के सभी अधिवक्तों को अधिवक्ता दिवस के मौके पर स्मृति चिन्ह भेंट किया किया गया।
इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में निःशुल्क विधिक सिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही रामनगर क्षेत्र विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे एवं संचालन बार के सचिव मोहम्मद फ़िरोज़ अंसारी द्वारा किया गया। बार की बेठक में गुलरेज़ रज़ा, मनु अग्रवाल, भोपाल रावत, नावेद सैफ़ी, कल्पना जुयाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।