October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हैवान पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, घर के अन्दर गड्ढे कर दफनाते की तैयारी में था हैवान पिता, पड़ोसियों की शिकायत पर पकड़ में आया ।

हैवान पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, घर के अन्दर गड्ढे कर दफनाते की तैयारी में था हैवान पिता, पड़ोसियों की शिकायत पर पकड़ में आया ।

By on September 27, 2024 0 706 Views

उत्तराखंड। जनपद ऊधमसिंह नगर से बेहद खौफ़नाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला। नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था। आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।
प्रेम शंकर नशा का भी आदि है, जिसके कारण उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके दफनाने की तैयारी कर ली थी।