October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • फिर चर्चाओं में कांग्रेस, अहमदाबाद रवाना हुये उत्तराखंड के दिग्गज नेता

फिर चर्चाओं में कांग्रेस, अहमदाबाद रवाना हुये उत्तराखंड के दिग्गज नेता

By on April 8, 2025 0 314 Views

देहरादून: कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक और महाअधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने जा रहा है. इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत एआईसीसी के सभी सदस्य रवाना हो गए हैं.

उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि इन दो दिनों में पार्टी नेताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने के साथ ही ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया 9 तारीख को होने जा रहा कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं, उन चुनौतियों से कैसे निपटना है? उसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने जा रहा है. इस राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है

बता दें अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का महामंथन होने जा रहा है. इस अधिवेशन में को मजबूत किए जाने और नई दिशा देने पर भी मंथन किया जाएगा. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अधिवेशन में राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ नियमों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी अहमदाबाद में कांग्रेस को संगठन के स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में भी योजना तैयार करने जा रही है.