September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रापर्टी डीलर को गोली मार फिर बदमाशों ने किए चाकू से एक दर्जन से अधिक वार।

प्रापर्टी डीलर को गोली मार फिर बदमाशों ने किए चाकू से एक दर्जन से अधिक वार।

By on September 8, 2021 0 332 Views

नई दिल्ली। मंगलवार शाम को भीड़ के बीच में एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार फिर बदमाशों ने चाकू से एक दर्जन से अधिक वार किए और पिस्तौल लहराते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची डाबरी थाना पुलिस ने मृतक चमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया । पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक चमन अपने परिवार के साथ डाबरी इलाके में रहता था। चमन फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। डाबरी 40 फुटा रोड पर चमन का आफिस है। जहां मंगलवार शाम को चमन अपने फुटपाथ पर कुर्सी डाल कर बैठा हुआ था। उसी समय दो बदमाशों ने चमन को गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिर आरोपियों ने चाकू से चमन पर वार कर दिया। भीड़ के सामने बदमाशों ने करीब 15 बार चाकू से वार किए और पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। एक युवक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चमन को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।