Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहा था शख्स, ऊपर से तेज रफ्तार से गुजर गई ट्रेन, देखें VIRAL वीडियो

रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहा था शख्स, ऊपर से तेज रफ्तार से गुजर गई ट्रेन, देखें VIRAL वीडियो

By on July 4, 2023 0 431 Views

न्यूज़ डेस्क: आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद कई सारे लोग स्टार बन गए हैं, ऐसे में अब हर किसी के सिर पर ये भूत सवार हो गया है। अपने इसी पागलपन में कभी-कभी लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते हैं। आजकल लोगों को रील बनाने की ऐसी लत लग गई है, जैसे लोगों को नशे की लत होती है। इस रील के चक्कर में कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठे है लेकिन फिर भी लोग समझने का नाम नहीं लेते हैं। एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रेल की पटरी के नीचे लेटकर रील बनाते नजर आ रहा है।

ट्रेनों और रेलवे ट्रैक पर बढ़ते हादसों को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई बार इस तरह के लोगों के ऊपर कार्रवाई भी की गई है, लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी जान पर खेलकर मजे से रील बनाता दिख रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी पुल पर रेल की पटरी के नीचे लेटकर अपने दोनों हाथ अपने सिर के नीचे रख लेता है। ये शख्स पटरियों के नीचे दो बड़े पत्थरों के बीच में लेटा हुआ है और तभी वहां से तेज रफ्तार से ट्रेन गुजरती है। ट्रेन आराम से पटरी के ऊपर से गुजर रही है और ये युवक आराम से लेटकर  ट्रेन की तरफ देख रहा है और तेज हवा लगने पर वो अपना फेस दूसरी तरफ कर लेता है। शख्स के सिर के ऊपर से कोई दूसरा शख्स वीडियो बना रहा है।

ये कोई पहला मामला नहीं  है। बीते दिनों ही रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से टक्कर खाकर एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बावजूद लोग ट्रेन के आसपास इस तरह की रील बनाते पाए जाते हैं। वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इस तरह के लोगों के ऊपर रेलवे की तरफ से सख्त एक्शन लेते की बात कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है और ये वीडियो बनाने वाला शख्स कौन है इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।