September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • छात्र संसद शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

छात्र संसद शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By on September 7, 2021 0 651 Views

बाजपुर। (भूपेश चंद्रा) बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी देशराज बंसल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में । छात्र संसद शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट और मंचासीन अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना ओर स्वागतम गीत का आयोजन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संसद शपथ ग्रहण कराई और वही समाजसेवी अजय सक्सेना ने विद्यालय के सभी टीचरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रेमा बिष्ट ने सभी छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।