September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • बेटे की लत को पूरा करने के लिए धंधे में उतरी मां, पुलिस के हत्थे चढ़ी, तब हुआ खुलासा

बेटे की लत को पूरा करने के लिए धंधे में उतरी मां, पुलिस के हत्थे चढ़ी, तब हुआ खुलासा

By on August 20, 2023 0 782 Views

हल्द्वानी । बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए उसकी मां ही तस्करी के धंधे में उतर गई। मामला नैनीताल के हल्द्वानी का है। पुलिस ने महिला को 7.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

बेटे की नशे की लत को पूरा करने के लिए तस्कर बनी मां

महिला की पहचान शकीला (58) निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। शकीला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को स्मैक की लत थी। बेटे की स्मैक की लत को पूरा करने के लिए पहले वो अपने बेटे के लिए स्मैक लाने लगी। बाद में महिला ने स्मैक को बेचना भी शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए अपने घर से निकलकर मछली बाजार के लिए निकली थी। इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस महिला पर पड़ी। शकीला ने पुलिस को देख कर अपने पास रखे पर्स को कूड़े के ढेर में फेंक दिया तभी पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जब कूड़े के ढेर से पर्स निकल कर देखा तो उससे 7.5 ग्राम की स्मैक बरामद की। महिला ने बताया कि वह स्मैक को रेलवे पटरी के पास से एक लड़के से खरीदकर लायी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।