October 29, 2026
Breaking News

कमोला में आयोजित हुई सामुदायिक बाल चौपाल

By on December 18, 2021 0 348 Views

कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन)पराग इनीशिएटिव के एलईसी प्रोग्राम के अंतर्गत शुभम बधानी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमोला में सामुदायिक बाल चौपाल का आयोजन किया गया। सामुदायिक बाल चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल और बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ललित जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तुलसी जोशी ने की।

कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं ने बच्चों को लोककथाएं एवं कहानियां सुनाईं। खास बात यह रही कि कुछ कहानियां लोक भाषा कुमांऊनी में सुनाई गई।

ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल ने लोगों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए, इस पहल की काफी सराहना की एवं कालाढूंगी-कोटाबाग क्षेत्र के अन्य सभी विद्यालयों को भी इस पहल से जोड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम आयोजक शुभम बधानी ने बताया कि सामुदायिक बाल चौपाल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के साथ साथ समुदाय को भी लाइब्रेरी गतिविधियों से जोड़ना है एवं हमारा प्रयास है कि कमोला ग्राम सभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमोला में एक वाइब्रेंट लाइब्रेरी की स्थापना की जाए, जहां बच्चों के साथ साथ समुदाय के लोगों को भी पुस्तकें पढ़ने को मिलें और समुदाय में भी पुस्तक संस्कृति को बढ़ाया जाए।