October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पीएम मोदी का अयोध्या में भव्य स्वागत! प्रधानमंत्री ने दिखाई 8 ट्रेनों को हरी झंडी, स्टेशन का किया उद्घाटन: Video

पीएम मोदी का अयोध्या में भव्य स्वागत! प्रधानमंत्री ने दिखाई 8 ट्रेनों को हरी झंडी, स्टेशन का किया उद्घाटन: Video

By on December 30, 2023 0 529 Views

अयोध्या: प्रधानमंत्री आज यानी 30 दिसंबर को अयोध्या नगरी पहुंचे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद, पीएम मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे. पीएम मोदी के स्वागत में अयोध्यावासी सड़कों पर नजर आए. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए. अयोध्या धाम जंक्शन पहुंच कर पीएम मोदी ने स्टेशन का उद्घाटन किया और 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

 

पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. बात दें, एक अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के बीच और दूसरी मालदा टाउन-सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच चलेगी. वहीं, वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो पीएम मोदी ने श्री  माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल को हरी झंडी दिखाई.

दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन

01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा. यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी. दरभंगा से यह सोमवार और गुरुवार को तो आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी. 01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी.