October 25, 2026
Breaking News

By on November 20, 2022 0 252 Views

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक सरकारी स्कूल से जबरदस्त वीडियो सामने आया है। यहां एक टीचर अमिताभ बच्चन बनकर बच्चों को KBC की तर्ज पर KBS ‘कौन बनेगा सैकड़ा पति’ खिलाता है। इससे उनके ज्ञान में तो वर्धन होता ही है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी दिलचस्पी बढ़ती है। मशहूर टीवी सीरियल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर यह टीचर बच्चों को हॉट सीट पर बिठाता है और उनसे उनके सब्जेक्ट रिलेटेड और जनरल नॉलेज के सवाल पूछता है। जो बच्चा सही जवाब बता देता है, उसे यह टीचर धनराशि भी देता है।

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रौतार मेमं एक स्कूल है। साल 2018 में यह पूर्व प्राथमिक विद्यालय बनकर तैयार हुआ था। हालांकि, कोरोना की वजह से इस स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत साल 2021 में हुई। इसके बाद यहां के शिक्षकों जावेद आलम और सुमित कुमार पटेल ने स्कूल के बच्चों को कुछ नए प्रयोग से पढ़ाने और सिखाने के बारे में सोचा। फिर दोनों शिक्षकों ने ‘कौन बनेगा सैकड़ा पति” के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।

देखें वीडियो-

 

‘कौन बनेगा सैकड़ा पति’ में टीचर बच्चों से सवाल पूछते हैं। जब बच्चे सही जवाब दे देते हैं तो उन्हें 5 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का इनाम दिया जाता है। शिक्षकों के ऐसे प्रयास से स्कूली बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसके साथ उनका बौद्धिक विकास भी हो रहा है। टीचर जावेद आलम के अनुसार, टीवी पर आने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीरियल से उन्होंने प्रेरणा ली और फिर ‘कौन बनेगा सैकड़ा पति’ शुरू किया। वहीं, सरकारी स्कूल में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे इस प्रयास के बारे में जानकर जिले के अधिकारी भी काफी खुश हैं।

Source : “TimesNowनवभारत”