September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, देचोरी रेंज में गुलदार को पकड़ने के लिए मंगवाए पिंजरा ।

गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, देचोरी रेंज में गुलदार को पकड़ने के लिए मंगवाए पिंजरा ।

By on July 15, 2022 0 213 Views

कालाढूंगी।देचोरी रेंज अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा रखवाया ।रेंज अधिकारी ललित मोहन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया मायारामपुर के प्रधान विनोद बुधलाकोटी व आस पास के ग्रामीणों ने अनुरोध करते हुए ज्ञात कराया था की जंगल से आस पास के घरों में गुलदार घुस जा रहा है व उसके द्वारा किसानों के जानवरो पर हमला भी किया गया है।वही उन्होंने कोई बड़ी घटना होने की आशंका जताते हुए गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की थी इस पर विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को गुलदार भगाने के लिए आवाज वाले पटाके दिए व जंगल में पिंजरा सहित कई स्थानों पर केमरे भी लगाए गए है।वही क्षेत्र में गस्त भी बड़ा दी गई है ।