October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी से मिले उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि, आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए दिया 35,49,371 का चेक

सीएम धामी से मिले उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि, आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए दिया 35,49,371 का चेक

By on October 26, 2025 0 132 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन हरिहर पटनायक, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल , हरीश कण्डारी, महिपाल डसीला मौजूद रहे।