October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • देहरादून:तेजतर्रार IAS डॉ राजेश कुमार का खत्म हुआ ज़िम्मेदारी मिलने का इंतज़ार , प्रभारी सचिव स्वास्थ्य का मिला महत्वपूर्ण प्रभार

देहरादून:तेजतर्रार IAS डॉ राजेश कुमार का खत्म हुआ ज़िम्मेदारी मिलने का इंतज़ार , प्रभारी सचिव स्वास्थ्य का मिला महत्वपूर्ण प्रभार

By on July 19, 2022 0 381 Views

देहरादून: आईएएस आर राजेश कुमार को शासन की ओर से नई जिम्मेदारी दे दी गई है. आर राजेश कुमार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है. साथ ही आईएएस आर राजेश कुमार को नागरिक उड्डयन और एनएचएम के निदेशक की भी जिम्मेदारी दी गई है. वे एनएचएम के निदेशक के तौर पर काम करेंगे.

बता दें हाल ही में राजेश कुमार को देहरादून के जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त किया गया था. उनकी जगह सोनिका को देहरादून का डीएम बनाया गया है. आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था. आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं और 2007 बैच के अफसर हैं.