October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • UKSSSC ने उत्‍तराखंड सरकार से की, इन आठ परीक्षाओं को रद्द करने की सिफारिश

UKSSSC ने उत्‍तराखंड सरकार से की, इन आठ परीक्षाओं को रद्द करने की सिफारिश

By on October 15, 2022 0 182 Views

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने आठ परीक्षाओं की गोपनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए सरकार से इन्हें निरस्त करने की सिफारिश की है।

पूर्व में निरस्त की परीक्षाओं के अतिरिक्त हैं ये परीक्षाएं

इन परीक्षाओं में शामिल व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, एलटी, पुलिस रैंकर्स का पूर्व में रिजल्ट जारी हो चुका है, जबकि वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार का अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। ये पूर्व में निरस्त की परीक्षाओं के अतिरिक्त हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से सचिव कार्मिक को भेजे गए पत्र में कहा गया कि उक्त में से सात परीक्षाओं में विवादित भर्ती एजेंसी आरएमएस टेक्नो साल्यूशंस की भूमिका रही है।