- Home
- उत्तराखण्ड
- विद्यालय परिसर में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़।
विद्यालय परिसर में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़।
कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) विद्यालय परिसर के बाथरूम में अज्ञात लोगो द्वारा तोडफोड किये जाने के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य ने प्राथमिक सूचना थाने में दी |जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य महेश चंद्र पन्त ने बताया शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा राजकीय इण्टर कालेज प्रतापपुर चकलुवा कालाढुंगी (नैनीताल) के बने न्यू भवन में बने बालक बाथरूम में अज्ञात लोगो द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जिसका दरवाजा बाशवेसन, यूरीनल सिंक व नल तथा बिजली की लाइन तोड़ दी गयी है। इसके अतिरिक्त आये दिन विद्यालय परिसर में अराजक तत्वों द्वारा शराब व नशे का सेवन किया जाता है जिससे परिसर में शराब की खाली बोतलें व अन्य नशे की सामाग्री पायी जाती है जिससे विद्यालय को साफ करना पड़ता है ऐसी सामाग्री देखने से विद्यार्थियों में भी गलत आदते पड़ने की सम्भावना रहती है।इस सम्बन्द मे उनके द्वारा कालाढुंगी थाने पहुचकर थाना अध्य्क्ष रमेश सिंह बोरा को लिखित तहरीर देखर करवाई करने की मांग की है।

