October 29, 2026
Breaking News

पति ने पत्नी के गर्दन को पाटल से काट की हत्या।

By on September 6, 2021 0 586 Views

उत्तराखंड में दो पत्नियों का खर्च उठा रहे एक पति ने किसी बात पर विवाद होने पर पहली पत्नी की गर्दन पर पाटल से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मामला उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप का है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, वार्ड नंबर 11 निवासी भोला उर्फ किंकर मंडल भवन निर्माण का काम करता है। भोला की दो शादियां हैं। इसमें एक विवाह उसने 26 वर्षीय निर्मला से पांच साल पहले किया था। उसका एक चार साल का पुत्र है। दूसरा विवाह उसने बबीता से किया था। दूसरी शादी करने के बाद भोला ने निर्मला के लिए मलिक कालोनी में मकान बनाया था। जहां पर वह अपने पुत्र के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को भोला अपनी दूसरी पत्नी बबीता के साथ घर में ही था। इसी बीच रात साढ़े सात बजे के करीब निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई। जहां पर निर्मला और भोला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाटल से वार कर दिया। इससे निर्मला लहुलूहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख भोला फरार हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस तक सूचना पहुंचाई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पति से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना से मृतका के मायके वालों को भी अवगत करा दिया गया है। रुद्रपुर में इस तरह के हत्याकांड को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।