October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • स्वयंसेवकों द्वारा किया गया श्रमदान। एनएसएस शिविर शुरू।

स्वयंसेवकों द्वारा किया गया श्रमदान। एनएसएस शिविर शुरू।

By on December 28, 2022 0 287 Views

कालाढूंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान स्यात रजनी देवी व नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य अरविंद गैजवाल ने किया। शिविर के शुभारंभ में स्वयंसेवियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालय परिसर में श्रमदान किया। ग्राम गंगारामपुर, स्यात में पॉलिथीन के नुकसान के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। राबाइंका कोटाबाग की प्रधानाचार्या विनीता पाठक द्वारा स्वयंसेवकों को सही पोषण, नैतिक मूल्यों, अपने स्वास्थ्य, स्वच्छता से संबंधित बातें बताईं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी पूजा देवरानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी प्रेमलता तिवारी, विजय कुमार जोशी , आनंद रस्तोगी, चेतन प्रकाश तिवारी, एएस रावत आदि उपस्थित थे।