October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 18 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

18 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

By on September 27, 2021 0 253 Views

रामनगर। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रामनगर के कर्मचारी शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना,प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा।उपजिलाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दुरुस्त किये जाने,पुरानी पेंशन योजना बहाल किये जाने, पूर्व की भांति नियत समय पर पदोन्नत न होने की दशा में पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किये जाने,पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथलीकरण की व्यवस्था बहाल किये जाने,सभी विभागों का पुनर्गठन किये जाने ,राज्य कार्मिकों की भांति निगम,निकाय कार्मिकों को भी समानरूप से समस्त लाभ दिए जाने समेत विभिन्न संवर्गीय माँगों के तत्काल निराकरण की बात कही गयी है।ज्ञापन देने से पूर्व हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार समस्यायों का निराकरण करने के बजाय हमको आंदोलन को मजबूर कर रही है,जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।जरूरत पड़ी तो आंदोलन को औऱ तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में नवेंदु मठपाल,वीरेन पांडे,दीवान सिंह बिष्ट,हरीश पपनै,नन्दराम आर्य,बालकृष्ण चंद,मनोज कश्मीरा, ग्रेट वालिया,सी पी खाती,पवन चौहान,दिनेश निखुरपा,हेम आर्य,सुरेंद्र चौहान,विमल चौधरी,तेजपाल,संतोष तिवारी,बृजमोहन सिंह रावत,देव सिंह मेहरा,हरीश भदोला,चंदन चंदेल,मुन्ना लाल,भुवन सती,चमनलाल,
किशोरीलाल,राजपाल,भगवत सिंह,दिनेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक मौजूद रहे।