October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • चारधाम यात्रा के लिए बनेगा प्राधिकरण, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पांच लाख पार

चारधाम यात्रा के लिए बनेगा प्राधिकरण, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पांच लाख पार

By on March 23, 2025 0 277 Views

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने जा रही है. जिसकी तैयारियों में संबंधित विभाग जुटे हुए हैं. एक ओर चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दूसरी ओर सरकार भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दे रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार, चारधाम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर भी जोर दे रही है ताकि चारधाम यात्रा के शुरुवाती दौर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिसके तहत 22 मार्च शाम तक पांच लाख सतरहा हजार से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. वहीं, तैयारियों के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चारधाम यात्रा के तैयारियों की वो खुद समीक्षा कर रहे हैं.

चारधाम यात्रा को और व्यवस्थित करने के लिए चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन करने जा रहे है. चारधाम यात्रा प्राधिकरण यात्रा को विधिवत संचालित करेगी. इसके साथ ही चारधाम देवालयों के आसपास के जो स्थान है उसको भी डेवलप करने पर विचार कर रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहतर हो और यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो इस पर जोर रहे हैं. ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों की विभागवार समीक्षा की जाएगी. उत्तराखंड राज्य में इन दिनों अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है. जिसके सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा अवैध अतिक्रमण, अवैध मजारें समेत जो भी अवैध है उसको लीगल रूप में लाया जाएगा. जब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटेगा तब तक ये अभियान जारी रहेगा.