October 29, 2026
Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर, मौत

By on September 30, 2021 0 350 Views

रामनगर। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।गुरुवार की देर शाम मोहल्ला पम्पापुरी लोनिवि कार्यालय के समीप रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 32 वर्षीय हरि सिंह पुत्र भीम सिंह बिष्ट पंपापुरी लोनिवि गेस्ट हाउस के पास रहता था। देर शाम को गृह कलेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया।कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के भाई नंदन सिंह के अनुसार वह दिमागी रूप से बीमार था।गृह कलेश के चलते उसने जहर खाया था। वहीं युवक की पत्नी बबीता का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह सरकारी अस्पताल में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।