September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • होटल नरूला के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया

होटल नरूला के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया

By on July 19, 2021 0 416 Views

लालकुआं। होटल नरूला के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के मित्र को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 65 वर्षीय पान सिंह अधिकारी अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट का निवासी है।

जो बिन्दुखत्ता निवासी महिला हेमा के साथ पिछले 2 दिन से होटल के कमरे में ठहरा हुआ था। अचानक शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान पान सिंह अधिकारी ने गुस्से में आकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पान सिंह अधिकारी की महिला हेमा से पिछले दो सालों से जान-पहचान थी।
आरोपी ने कहना था कि महिला उससे शादी के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। लेकिन उसके दो बड़े बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। समाज में बदनामी के डर से वह शादी नहीं कर रहा था। उसने महिला को मारने के प्लान से लालकुआं होटल में बुलाया जहां 2 दिन तक दोनों ने मिलकर शराब पी।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और उसने गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी।एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।