October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ली अधिकारियों की बैठक…

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ली अधिकारियों की बैठक…

By on May 20, 2022 0 203 Views

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सभी चिन्हित योग शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. 21 जून को योग दिवस पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य सचिव ने योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल में सभी व्यवस्थाओं को पूरी करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए. जिला प्रशासन पौड़ी को कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार की ओर से जिन 75 हेरिटेज स्थलों का चयन किया गया है, उनमें उत्तराखंड से केदारनाथ का भी चयन किया गया है. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए की राज्य में चयनित 75 प्रतिष्ठित स्थानों के अलावा जनपदों के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में भी योग शिविरों की व्यवस्था की जाए.

उन्होंने कहा योग शिविरों में प्रशिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेल, फिल्म जगत, प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्तकर्ता और प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाए. सभी संबंधित विभागों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए.