October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • एक बाइक पर लटके थे 7 युवक, पुलिस ने 22 हज़ार का चालान काटा जब Video से लगी भनक, देखें स्टंट का Viral Video

एक बाइक पर लटके थे 7 युवक, पुलिस ने 22 हज़ार का चालान काटा जब Video से लगी भनक, देखें स्टंट का Viral Video

By on August 11, 2023 0 473 Views

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बाइक पर सात युवक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर ये खतरनाक स्टंट किए. जरा सी गलती से इनकी जान जा सकती थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया. और वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.इसी के साथ पुलिस ने जिस बाइक पर स्टंट किया गया था. उसे भी सीज कर दिया है.

हापुड़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने स्टंट में इस्तेमाल हुई बाइक का 22,000 रुपये का चालान भी किया है. बता दें कि ये मामला थापुड़ देहात का है. यहा सात युवक बाइक पर सवार पर स्टंट कर रहे थे. इसी के साथ ये हुड़दंग भी मचा रहे थे.

वीडियो मे नजर आ रहा था कैसे एक बाइक चला रहा युवक 6 अन्य लोगो को बाइक में बैठाकर स्टंट कर रहे हैं. जब ये स्टंट कर रहे थे. उसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति ने इन लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया.

बता दें कि यूपी पुलिस स्टंट करने वालों समय-समय पर कार्रवाई भी करती रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और इस तरह के स्टंट करने के वीडियो बना रहे हैं. बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कॉर्पियो कार के बोनट पर सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था. ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई की थी. उसने इस मामले में स्कॉर्पियो का 52-52 हजार रुपये का चालान काटा था.