October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • AAP ने उत्तराखंड में घोषित की नई कार्यकारिणी, कलेर बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

AAP ने उत्तराखंड में घोषित की नई कार्यकारिणी, कलेर बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

By on March 22, 2024 0 714 Views

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है. नई प्रदेश कार्यकारिणी में एसएस कलेर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले भी कलेर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके साथ ही डीएस कौटिल्य को महासचिव बनाया गया है.

आप प्रदेश कार्यकारिणी में विशाल चौधरी, शिशुपाल सिंह, प्रेम सिंह, उमा सिसोदिया और आजाद अली को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने बताया आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है. इसी कड़ी में एस एस कलेर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में होने जा रहे लोकसभा और नगर निकाय चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किया जाना आप का एक बड़ा निर्णय है.

 

 

उमा सिसोदिया ने कहा आप आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन में शामिल होने की वजह से आप गठबंधन का पूरा ख्याल रखेगी. कोशिश यही रहेगी की लोकसभा चुनाव में आप का वोट बैंक इंडिया गठबंधन में जाए. उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत के साथ अपने नए संगठन के लिए काम करेगी, ताकि आने वाले नगर निकाय चुनाव में आप अपनी जीत दर्ज करा सके.