Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पद को जल्द भरने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पद को जल्द भरने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

By on August 21, 2021 0 563 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ड्रॉक्टर देवेश चौहान के द्वारा माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को कोटाबाग स्वास्थ्य केंद्र में विगत 3 वर्षो से भी अधिक से खाली पड़े हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद के लिए ज्ञापन दिया ।
हड्डी रोग विशेषज्ञ कोटाबाग में न होने के कारण क्षेत्र के लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं और प्लास्टर लगवाने के लिए भी हल्द्वानी रामनगर या कालाढूंगी जाना पड़ रहा हैं।
जल्द से जल्द की जाए हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पंत , नवीन पांडे , दीपक तिवारी , योगेश जोशी , जीतू बिष्ट , हरीश , नीरज जोशी ,कमल जोशी आदि लोग मौजूद रहे।