October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित कराने के लिए, इन विधायकों ने भेजा सीएम को पत्र…

शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित कराने के लिए, इन विधायकों ने भेजा सीएम को पत्र…

By on November 3, 2022 0 207 Views

देहरादून: खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर  विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है।  खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। लक्सर विधायक शहजाद ने भी 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित करवाने का आग्रह किया है।