October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पानी की किल्लत से परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने सोपा ज्ञापन।

पानी की किल्लत से परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने सोपा ज्ञापन।

By on July 19, 2021 0 407 Views

रामनगर पानी की किल्लत से परेशान मोहल्लेवासियों ने जल संस्थान को ज्ञापन देते हुए पानी की किल्लत को दूर करने की माँग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उनके घरों में पानी नही आया तो मजबूरन मुहल्ले वासियों को जल संस्थान पर धरना देकर कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ेगी। मोहल्ला मोतीमहल निवासियों ने एक ज्ञापन रामनगर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को देते हुए बताया कि जब से बांगाजाल पेयजल की नई लाइन पड़ी है तब से उनके मुहल्ले में पानी की लगातार किल्लत हो रही है। और लोगो को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी नही मिल पा रहा है। मोहल्ले वासियों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करें अन्यथा मजबूरन सैकड़ों लोग एकत्र होकर जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन आयोजित कर कार्यालय में तालाबंदी करेंगे ज्ञापन प्रेषित करने वालों में राजीव अग्रवाल, चंचल गोला, महेश कश्यप, नरेश,अशोक, हरि ओम, नौबत,राम अवतार, शेर राम आर्य, हरकरन, बची राम,सुरेश कश्यप, दीवान नयाल, बलवंत बिष्ट सहित अनेकों लोग शामिल थे।