September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी से रामनगर, बैलपड़ाव – कोटाबाग रेलवे लाइन बनाने के मांग

हल्द्वानी से रामनगर, बैलपड़ाव – कोटाबाग रेलवे लाइन बनाने के मांग

By on December 4, 2021 0 376 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन)शुक्रवार को कोटाबाग ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत बैठक में कोटाबाग के युवा भाजपा नेता अंशु पांडे ने तहसीलदार कालाढूंगी रेखा कोहली के माध्यम से रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने हल्द्वानी – कालाढूंगी – रामनगर व बैलपड़ाव – कोटाबाग रेलवे लाइन बनाने के संबंध में मांग की। भाजपा नेता अंशु पांडे का कहना है,की कालाढूंगी से रामनगर रेलवे स्टेशन की दूरी 30 किलोमीटर और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की दूरी 25 किलोमीटर है। जिससे कालाढूंगी की जनता रेल परिवहन के लाभों से वंचित है, यह क्षेत्र आम, लीची, कटहल,प्याज, व अदरक आदि की उपज के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र के किसानों को रेलवे के अभाव में उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, यह एक सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र है, उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन भेज हल्द्वानी, कालाढूंगी,रामनगर और बेलपराओ , कोटाबाग रेल लाइन बनाने की मांग की। ज्ञापन में कोटाबाग ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन हीरा बल्लभ बधानी, जेस्ट प्रमुख शशि डंगवाल, समेत कोटाबाग ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन में मोहर लगा हस्ताक्षर कर रेलवे लाइन बनाने की मांग की।
फोटो ———-