November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

देहरादून पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

By on March 9, 2025 0 398 Views

देहरादून : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज देहरादून पहुंचे। सुबह देहरादून एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि चिब सुबह करीब आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। वह देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश, जिला व विधानसभा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक के बाद उत्तराखंड एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिये एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्य्क्ष वरुण चौधरी भी देहरादून पहुंच रहे हैं ।