October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े। एसडीओ व एसओजी का छापा।

अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े। एसडीओ व एसओजी का छापा।

By on November 20, 2022 0 268 Views

कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत पड़किया मोहली में बोर नदी में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रभाग की एसडीओ एवं एसजीजी न खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। जैसे ही छापेमार टीम पहुंची खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की शिकायत मिलने के एसडीओ शशि देव एवं एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने अपनी टीम सहित पीपलपड़ाव एवं बरहैनी रेंज कर्मियों के साथ पड़किया मोहली में बोर नदी का घेराव कर लिया। वन विभाग की टीम को देखते ही खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों द्वारा वन विभाग के वाहन को आता देखकर अपने ट्रैक्टर ट्राली के जैक उठा कर ट्रॉली से रेता खाली कर वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया।
एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया प्रारंभिक जांच में वाहन स्वामियों का नाम गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर पुत्र बुआ सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ टोनी, देवेंद्र सिंह उर्फ लाडी पता चला है। उन्होंने बताया कि गिंदर, टोनी एवं लाडी पहले भी अवैध पातन और अवैध खनन से संबंधित कई वारदातों में लिप्त पाए गए हैं। एसओजी टीम द्वारा उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को कालाढूंगी स्थित बरहैनी रेंज कार्यालय में खड़ा किया गया है। टीम में एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी, मोहन चंद्र भट्ट, वन दरोगा दिनेश चंद्र शाही, अर्चना, राहुल कनवाल सहित आदि वन कर्मी उपस्थित रहे।