September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यहाँ खुदाई के दौरान मिली सोने की मूर्ति, पूजा करने में जुटे लोग, देखने वालों की लगी भीड़…देखें Video

यहाँ खुदाई के दौरान मिली सोने की मूर्ति, पूजा करने में जुटे लोग, देखने वालों की लगी भीड़…देखें Video

By on November 1, 2023 0 535 Views

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति निकली है। इसके निकलते ही यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मूर्ति के मिलते ही वही पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। ये मामला जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक पानी टंकी बनाई जानी है, इसे लेकर ही यहां खुदाई का काम चल रहा था। हालांकि मूर्ति कितने साल पुरानी है इसका अभी पता नहीं चल सका है।

हो रहा था निर्माण कार्य

दरअसल, पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पानी की टंकी बनाने का काम चल रहा है यहां मजदूर खुदाई में लगे हुए थे कि तभी अचानक गड्ढे में एक पीली धातु दिखाई दी। जब काम कर रहे मजदूरों ने आसपास के मिट्टी को हटाया तो वे चौंक गए। वहा एक सोने की भगवान विष्णु की मूर्ति निकली, जिसके बाद मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया और आसपास रह रहे ग्रामीणों तक ये बात पहुंच गई। जिसके बाद यहां पूजा-पाठ भी शुरू हो गया। मूर्ति को देखकर अब वहां के लोग मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

ग्रामीण पूजा करने में जुटे

ग्रामीण रामप्रवेश राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए यहां पानी टंकी का निर्माण करवाया जा रहा था, इसी खुदाई के दौरान ये मूर्ति मिली। फिर यहां ग्रामीणों का तांता लग गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना शुरू कर दी है।