Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पर्यटकों की कार।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पर्यटकों की कार।

By on July 5, 2021 0 367 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) सोमवार की सुबह नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे मुरादाबाद उप्र के पर्यटकों की कार कालाढूंगी के निकट नैनीताल मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पेड़ से टकरा गई। जिस घटना में कार में सवार 02 छोटे बच्चों सहित सभी 7 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को मिली उन्होंने नैनीताल तिराहे पर तैनात कांस्टेबल अतीक अहमद को भेजा। अतीक अहमद ने मौके पर पहुंचकर 108 सेवा को सूचित किया और राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी भरत शर्मा, अभिषेक सिंह, सोनल, शालू व दीपा इनके दो छोटे बच्चे कार संख्या यूपी 21बीएस3961 से नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी के निकट ही इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में कार चला रहे भरत शर्मा को छोड़कर सभी गंभीर घायल हो गए। तथा दोनों छोटे बच्चे भी चोटिल हो गए। स्थानीय अस्पताल में सभी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।