September 10, 2026
Breaking News

पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

By on June 5, 2022 0 278 Views

कालाढूंगी। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर कालाढूंगी में कॉर्बेट टाईगर रिजर्व एवं कार्बेट ग्राम विकास समिति ने स्कूली बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। कॉर्बेट गांव छोटी हल्द्वानी से पर्यावरण विद जिम कॉर्बेट संग्रहालय तक रैली निकाली गयी। कार्बेट संग्रहालय में पौधारोपण करते हुए बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कॉर्बेट ग्राम विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष यहां पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, केसर सिंह अधिकारी, पूर्व पार्क वार्डन सुरेश चंद्र पंत, कॉर्बेट संग्रहालय प्रभारी पूरन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।