October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शिक्षक बना जल्लाद ! स्‍कूल में टीचर की मार से 10वीं के छात्र की मौत, टेस्‍ट में की थी गलती…

शिक्षक बना जल्लाद ! स्‍कूल में टीचर की मार से 10वीं के छात्र की मौत, टेस्‍ट में की थी गलती…

By on September 27, 2022 0 224 Views

औरैया: यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कक्षा 10वीं के छात्र निखिल को स्‍कूल के टेस्‍ट में गलती करने पर शिक्षक द्वारा इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. औरैया के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10वीं के छात्र निखिल ने सामाजिक विज्ञान के टेस्‍ट में कुछ गलत लिख दिया. इसपर टीचर अश्वनी सिंह इस कदर भड़क गए कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से छात्र की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी है कि छात्र की इलाज के दौरान मौत हुई है. अछल्दा थाना क्षेत्र बेसौली निवासी राजू दोहरे ने अछल्दा थाने में 24 सितंबर को शिक्षक के खिलाफ बच्चे की पिटाई को लेकर मामला दर्ज कराया था. शिक्षक ने 07 सितंबर को टेस्ट में गलती करने पर बच्‍चे को पीटा था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.

तबीयत बिगड़ने के बाद बच्‍चे का इलाज कराया जा रहा था. 24 तारीख को छात्र के पिता राजू ने शिक्षक पर इलाज में सहयोग न करने और जाति सूचक अपशब्दों को लेकर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद इलाज के दौरान निखिल की सैफई में मृत्यु हो गई.

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 24 सितंबर को थाना अछल्दा पर राजू सिंह दोहरे द्वारा एक लिखित सूचना दी गई थी. 07 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज में उनके पुत्र निखिल को उनके सामाजिक विज्ञान के टीचर अश्वनी सिंह द्वारा एग्जाम में गलत लिखने के कारण काफी मारा-पीटा गया, जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई. इसके बाद 07 सितंबर से ही लगातार वह उसका इलाज करा रहे थे.

इसमें जो आरोपी टीचर हैं, उनके द्वारा इलाज में सहयोग किया गया और इलाज के लिए पैसे दिए थे जिसके कारण उन्होंने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी. 24 तारीख को छात्र की मौत हो गई है. मौत का कारण पता लगाने के लिए पैनल से और वीडियो ग्राफ कराने के लिए इटावा सीएमओ से बात कर ली गई है. आगे की कारवाई जारी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गईं हैं.