October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना, कावंड़ यात्रा में आ रहे शिवभक्तों से की ये खास अपील

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना, कावंड़ यात्रा में आ रहे शिवभक्तों से की ये खास अपील

By on July 22, 2024 0 586 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजन-अर्चना किया।

इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।