मयंक गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
कालाढूंगी।मयंक गुप्ता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संघर्ष वेलफेयर सोसायटी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनहित कार्य को देखते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक गुप्ता को प्रस्तुति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया व सोसाइटी आगे भी ऐसे ही जनहित के कार्य करती रहे ऐसी उम्मीद जाहिर की उन्होंने कहा सोसाइटी द्वारा क्षेत्र में जनहित के कार्य किए जा रहे है जो सरहनीय कार्य है इसलिए उनके होशला अफजाई के लिए उनको सम्मान दिया गया है।वही सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने प्रदेश के मुक्यमंत्री का अभार जताया वही उन्होंने कहा ये सम्मान कालाढूंगी क्षेत्र के हर उस व्यक्ति को समर्पित है जिन्होंने उनको सहयोग किया है वही मयंक ने कहा उनके द्वारा हमेशा जनहित के कार्य किए जाएंगे।बताते चले मयंक गुप्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। व समय समय पर रक्तदान शिविर,वस्त्र वितरण ,राशन वितरण,सफाई, व धार्मिक कार्यों में प्रतिभाग करते रहते है।उनको सम्मान मिलने पर उनके माता पिता सहित क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

