September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मनोज पाठक ने गुज्जर समाज के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस।

मनोज पाठक ने गुज्जर समाज के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस।

By on November 9, 2021 0 678 Views

कालाढुंगी।भाजपा नेता ने खत्ता निकासी गुज्जरों के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस।इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं से उंनको अवगत भी कराया। मंगलवार को पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने राज्य स्थापना दिवस के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 22 वा स्थापना दिवस कालाढुंगी विधानसभा के क्षेत्र बोर खत्ता में पहुच कर गुज्जर समाज के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया व इस दौरान उन्होंने इस खुशी के अवसर पर सभी को मिठाई खिलाई व इस दौरान राज्य में धामी सरकार द्वारा चलाई जा जनहित की योजनाओं के बारे में उंनको अवगत कराया व आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । वही इस दौरान गुज्जर समाज की समस्याओं को भी सुना व सरकार स्थर से समाधान कराने का अस्वाशन भी दिया।इस दौरान उनके साथ बी,एस, अधिकारी, दीप पांडे,महमूद हसन बंजारा, आरिफ गुज्जर,शमशेर अली,मो,यामीन,मुमताज अली,जुबैदा,नूरजहां,जैतून बेगम आदि मौजूद थे।