महिला दिवस पर संघर्षशील महिलाओ को किया याद…
रामनगर। महिला दिवस पर पी एन जी पी जी महाविद्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में हो रहे एन एस एस कैंप में संघर्षशील महिलाओ को किया याद किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता लोहनी जी रहीं।उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा।कैंप प्रभारी डा ममता जोशी भदोला ने कैंप की गतिविधियों की जानकारी दी।शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा महिलाओं ने जो भी पाया है अपने संघर्ष से पाया है।हर्षिता उप्रेती ने महिला दिवस के इतिहास पर जानकारी दी।बालिकाओं ने संघर्षशील महिलाओ गीतांजलि उप्रेती ने सावित्री बाई फुले,भावना ने कल्पना चावला,हिमानी ने महादेवी वर्मा का रोल अदा किया।आशा व लक्ष्मी ने दिवस को केंद्रित कर पोस्टर बनाए।संचालन आकांक्षा आर्य,चेतना त्रिपाठी, गुरसंगीत कौर ने किया। कविता,अर्पिता त्रिपाठी,दीपा मेहरा, डॉली मेहरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

