Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बैलपडाव स्थित दो रिसॉर्ट अनियमिताऐं पाये जाने पर किये सीज।

बैलपडाव स्थित दो रिसॉर्ट अनियमिताऐं पाये जाने पर किये सीज।

By on September 28, 2022 0 139 Views

कालाढूंगी।अनियमिताऐं पाये जाने पर राजस्व विभाग एवं पर्यटन विभाग की टीम ने तहसील कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत बैलपडाव स्थित दो और रिसॉर्ट किये सीज ।जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं पर्यटन विभाग की टीम ने उपजिलाधिकारी , कालाढूंगी रेखा कोहली के नेतृत्व में बुधवार को तहसील कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत होटल एवं रिसॉर्टो का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बैलपडाव स्थित लोहागढ होटल एवं रिसार्ट एवं बरार होटल को अनियमिताऐं पाये जाने पर अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है।इस दौरान तहसीलदार कालाढूंगी प्रियंका रानी, पर्यटन विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, चन्दन सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक जाहिद हसन, एवं इमरान खान मौजूद रहे।